रायपुर- नगर पालिक निगम,रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने तुलसी विवाह देवउठनी एकादषी पर्व के पावन अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। सभापति ने नागरिकों के जीवन में सुखसमृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने की कामना परमपिता परमेश्वर से पावन अवसर पर की है। तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर जीवन में सफल होने प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक उर्जा शक्ति सकारात्मक सोच के साथ प्राप्त करने कार्य करने का प्रण अवश्य लेना चाहिए। सभापति ने तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी पर्व के पावन अवसर पर नगर निवासी समस्त दंपत्तियों से नगर निगम के च्वाइस हेल्प सेन्टर व च्वाईस केन्द्रों में पहुंचकर नियमानुसार अपने विवाह को पंजीकृत करवाने का कार्य सुनिष्चित करने का आव्हान किया है।
सभापति ने तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगरहित में चाहिये कि वह शहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है । सभापति ने नगर निगम की ओर से राजधानी शहर के निवासी समस्त नागरिको से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं स्वयं, स्वयं के परिवारजनों सहित सभी लोगो के जनस्वास्थ्य हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर भागीदार बनने एवं रायपुर शहर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम करने का प्रण लेने का आव्हान किया है।

Categorized in: