मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर शासकीय विवेकानंद कॉलेज मनेंद्रगढ़ के छात्र छात्राओं ने सोमवार की सुबह कॉलेज के गेट के सामने धरना देकर हड़ताल शुरू कर दी जिससे कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया ! छात्रों द्वारा हड़ताल किए जाने की जानकारी मिलने पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो भी कॉलेज पहुंच गए थे और छात्रों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण का भरोसा दिया ! विवेकानंद कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में उन्हें बताया गया था कि परीक्षा ना होने की स्थिति में गत वर्ष की अंकसूची, प्रैक्टिकल एवं असाइनमेंट के आधार पर अंक प्रदान कर उन्हें पास किया जाएगा लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा जो परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है उसमें फेल छात्रों को पास कर दिया गया है और जो छात्र पास थे उन्हें फेल कर दिया गया है ! घोषित परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की अंकसूची, प्रैक्टिकल व असाइनमेंट को आधार नहीं माना गया है और लगभग 150 छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया ! जब इस संबंध में विवेकानंद कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य कृष्णा मैडम से जानकारी ली गई तो उन्होंने छात्रों के द्वारा किए गए हड़ताल को लेकर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है छात्रों ने किस कारण से हड़ताल की है अगर कोई समस्या है तो पिछले वर्ष की अंकसूची और समस्या का आवेदन कालेज प्रबंधन को दिया जाए उसे निराकरण के लिए विश्वविद्यालय भेजा जाएगा ! वही भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी पूरी स्थिति व समस्या को लेकर आवेदन उन्हें दें वे उनके साथ उनकी समस्या को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति के पास जाकर बात करने को तैयार हैं!

Categorized in: