रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी का कोई कोना अब अपराधों से अछूता नहीं रह गया है। 17 नवम्बर को राजधानी के गुढ़ियारी थाना इलाके में घटित एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के मद्देनजर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ़ प्रदेश में इस तरह की शर्मनाक घटनाएँ घट रही हैं और प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कोई क़ारग़र पहल करने के बजाय स्मार्ट पुलिसिंग की रट लगाए बैठकों की नौटंकियों में मशगूल हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि न केवल राजधानी, अपितु प्रदेश के हर कोने में लोग अपराधों की दहशत में साँसें लेने मज़बूर हैं। बिलासपुर संभाग में रास्ते से उठाकर एक नाबालिग लड़की को ले जाकर उससे बलात्कार करने की वारदात साफ़ करती है कि स्मार्ट पुलिसिंग के नाम पर सिवाय लफ़्फ़ाजी के प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार के विभागों में कहीं कोई तालमेल नहीं है और इसके चलते प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

Categorized in: