रायपुर – महापौर एजाज़ ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए,सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि स्वास्थ्य एवं शांति देने की प्रार्थना श्री महालक्ष्मी माता से की है । महापौर ने दीपावली पर्व अवसर पर समस्त नागरिकों से रायपुर को एक स्वच्छ स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है। महापौर ने नगर निगम रायपुर की ओर से समस्त राजधानीवासियों से दीपावली पर्व में मिट्टी के दीए जलाकर प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण राजधानी शहर में करने के कार्य में आगे आकर भागीदार बनने का आव्हान सभी नागरिको से किया है। महापौर ने नागरिकों को दीपावली पर्व सहित अन्नकूट गोवर्धन पूजा, भाईदूज के पावन पर्व अवसर पर भी अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
महापौर ढेबर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, कि पौराणिक कथाओं के अनुसार सबसे पहली दीपावली विश्व में देश की अयोध्या नगरी में 14 वर्ष के वनवास से भगवान श्री राम की वापसी एवं उनके राज्याभिषेक के पावन अवसर पर देशवासियो ने दीप मालाएं जलाकर हर्ष मनाई थी, तब से हर वर्ष हजारों वर्षो से पूरे देश में एक साथ दीपावली का पर्व मनाने की गौरवशाली परंपरा चल रही है।
महापर्व सांस्कृतिक तौर पर जीवन में मानवता से अंधकार को दूर करके प्रकाश कायम करने का प्रतीक जीवंत महोत्सव होता है। यह अवसर जीवन में सकारात्मक उर्जा अर्जित करने का एक अत्यंत श्रेष्ठ अवसर समस्त नागरिकों को देता है। सभी नागरिकों को जीवन में सकारात्मक सोच कायम कर आगे बढने का संकल्प प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्र व समाज के हित में आगे आकर अवश्य लेना चाहिए।
महापौर ने दीपावली पर्व के अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगरहित में चाहिये कि वह शहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है । महापौर ने नगर निगम की ओर से राजधानी शहर के निवासी समस्त नागरिको से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं स्वयं, स्वयं के परिवारजनों सहित सभी लोगो के जनस्वास्थ्य हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर भागीदार बनने एवं रायपुर शहर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम करने का प्रण लेने का आव्हान किया।

Categorized in: