मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कोरिया एस. एन. राठौर ने दीपावली पर्व से पहले बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना कर लाल फीता काटकर नवीन तहसील केल्हारी का शुभारंभ किया है! केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने पर केल्हारी क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं ! नवीन तहसील केल्हारी में 74 गांव शामिल किए गए हैं ! मंच से क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने केल्हारी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व राजस्व मंत्री जयसिहं अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है! नवीन तहसील केल्हारी के शुभारम्भ अवसर पर कोरोना योद्धाओं को शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं 20 किसानों को बीवन खसरा व नक्शा प्रदान किया गया ! साथ ही श्रम विभाग द्वारा निशुल्क राज मिस्त्रीयों को किट का वितरण किया गया! इसअवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, मनेंद्रगढ़ नपाउपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, तहसीलदार उत्तम रजक, एसडीओ (वन) के.एस खुटिया, थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे, नायब तहसीलदार राम मिलन शर्मा, विप्लव श्रीवास्तव, सीईओ ए. के. निगम, जनपद सदस्य मकसूद आलम , लक्ष्मी सिंह, अनिता सिंह, रोशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि (जिला पंचायत) शैलजा सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुचित्रा दास, व्यापर प्रकोष्ठ अध्यक्ष मजहर अली सहित कांग्रेसजन, ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे!

उल्लेखनीय है कि केल्हारी क्षेत्रवासियों को 52 किलोमीटर की दूरी तय कर तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के लिए मनेंद्रगढ़ आना पड़ता था जिससे केल्हारी क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ! तहसील से संबंधित कार्य कराने के लिए बार-बार मनेंद्रगढ़ जाकर तहसील का चक्कर लगाना पड़ता था जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी वही उनके घरेलू कार्य भी प्रभावित होते थे ! लंबे समय से केल्हारी क्षेत्रवासियों के द्वारा केल्हारी को तहसील बनाने की मांग की जा रही थी ! लंबे समय के इंतजार के बाद क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से आखिरकार प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया

! केल्हारी क्षेत्र के 74 गांवों को मिलाकर नवीन तहसील का गठन कर केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया गया है ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो एवं कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों सहित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर लाल फीता काटकर बुधवार को केल्हारी तहसील का शुभारंभ किया है ! क्षेत्रवासियों को अब स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य कराने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी बार-बार मनेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी ! केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान कर शुभारंभ किए जाने पर क्षेत्रवासियों में अपार खुशी है ! क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार प्रगट किया है!

Categorized in: