7 नवंबर 2020 सरायपाली –
शिवरीनारायण क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों द्वारा शिवरीनारायण नगर के मुख्य मार्ग केरा चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में आज अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मांग पत्र ज्ञापित किए। ज्ञात हो कि शिवरीनारायण के मुख्य मार्ग पर केरा चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म शताब्दी वर्ष 14 अप्रैल 1991को क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चौक स्थल को चिन्ह अंकित किए थे जो आज भी सुरक्षित है। उसी समय नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा वार्ड नंबर 10 को डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड के रूप में घोषित किया था। प्रतिमा स्थापना के संबंध में विगत दिनांक 22 फरवरी 2016 को क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवरीनारायण को101 नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा था। उक्त आशय पर पत्र दिनांक 24 मार्च 2016 को तत्कालीन विधायक एवं सांसद को भी ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु आज पर्यंत किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने उक्त मामला पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया और न ही ध्यान दिए जिससे कि क्षेत्र के नागरिकों में गहन असंतोष व्याप्त है। परंतु उक्त मामला को आज माननीय अमरजीत भगत जी मंत्री, सांस्कृतिक, नागरिक खाद्य आपूर्ति, योजना आर्थिक एवं सांस्कृतिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग पत्र सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात कर निवेदन करते हुए चयनित स्थल पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा हेतु अनुमानित राशि 25 लाख रुपए की स्वीकृति हेतु और आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिनांक 14 अप्रैल 2021 तक पूरा करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। उक्त मामला को संज्ञान में लेते हुए विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मनोज दिवाकर, अजय बंजारे,राजेंद्र कुमार घृतलहरे,सौमित्र ठाकुर, संत ध्यानी जांगड़े गुरुजी उपस्थित थे।

Categorized in: