रायपुर – 06 नवम्बर, 2020
दीपावली एवं छठ पूजा में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा राजेन्द्रनगर टर्मिनल-दुर्ग- के बीच 03288/ 03287 राजेन्द्रनगर टर्मिनल-दुर्ग- राजेन्द्रनगर टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही हैं।यह गाड़ी संख्या 03288 राजेन्द्रनगर टर्मिनल से 10 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एवं गाड़ी संख्या 03287 दुर्ग से 12 नवम्बर से 02 दिसंबर 2020 तक प्रतिदिन परिचालन किया जायेगा।
इस गाड़ी में 03 एसी थ्री, 01 एसी टू टायर, 01 एसी फास्ट क्लास, 09 स्लीपर, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23कोच रहेंगे ।
इस गाड़ी की स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान पूर्व में चल रही गाड़ी संख्या 13288/13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के समान रहेगा।

Categorized in: