मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)।निश्चित ही अगर चालान जल्द पेश होने लगे तो शायद मामले की सुनवाई और फैसला आने में ज्यादा वक्त नही लगेगा ! चालान जल्द पेश करने के मामले में सरगुजा संभाग से कोरिया जिला पहले आ गया है.जिसमे सामूहिक बलात्कार जैसे गंभीर मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 362/2020 धारा 376 (घ)(क)(2)(8) भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । मामले की संवेदनशीलता को समझते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह आरोपियों की गिरफ्तारी तक स्वयं थाने में उपस्थित थे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी बाद सम्पूर्ण मामले की प्राथमिकी से लेकर चालान पेश होने तक वरिष्ठ अधिकारियों की मंशाअनुरूप 10 दिन के भीतर चालान तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है। इन दिनों डीजीपी के निर्देश के बाद चालान पेश करने में पुलिस काफी गंभीर हो चुकी है यही वजह है कि पुलिस चालान पेश करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। प्रदेश भर में पहले जगदलपुर उसके बाद रायगढ और अब कोरिया जिला भी शामिल हो गया है जिसमे जल्दी चालान पेश किया गया है।जिसमे थाना प्रभारी सचिन सिंह और टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Categorized in: