मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया कलेक्टर ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक सोनहत एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को मनेंद्रगढ़ का नया एसडीएम नियुक्त किया है ! वही मनेंद्रगढ़ एसडीएम आरपी चौहान को भरतपुर का एसडीएम बनाया गया है !कलेक्टर कोरिया ने जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन किया है!
मनेन्द्रगढ़ एसडीएम आर पी चौहान को एसडीएम भरतपुर बनाया गया है! डिप्टी कलेक्टर पी व्ही खेस को एसडीएम खड़गवां चिरिमिरी बनाया गया है! डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार कुशवाहा को एसडीएम सोनहत बनाया गया है! डिप्टी कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर एसडीएम बैकुण्ठपुर होगें तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर एसडीएम मनेन्द्रगढ़ बनाई गई हैं !

Categorized in: