रायपुर- राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने आमजनों को आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से सौंदर्यीकरण करते हुए समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर प्राचीन धरोहर के तौर पर विकसित किये गये रायपुर शहर के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण से निखरते हुए बदले सुन्दर विकसित स्वरूप को निहारने नौकाविहार की जनसुविधा को पूरी तरह से निःशुल्क रूप से शुभारम्भ करते हुए एक और शानदार सौगात दी. महापौर ने निःशुल्क नौका विहार जनसुविधा का आज संध्या बूढातालाब में आमजनों के लिए शुभारम्भ नगर निगम जोन 5 के जोन अध्यक्ष श्री मन्नू विजेता यादव, निगम जोन 9 के जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री राधेश्याम विभार की उपस्थिति में करते हुए लोगों से नौकाविहार करके ऐतिहासिक तालाब के बदले हुए सुन्दर स्वरूप को निःशुल्क सुविधा के रूप में बोटिंग कर निहारने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यह निःशुल्क नौका विहार जनसुविधा ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर में अगले कुछ दिनों तक लगातार आमजनों हेतु जारी रहेगी.

Categorized in: