रायपुर– 04 नवम्बर, 2020
किसान आन्दोलन के कारण दिनाँक 04 नवम्बर दुर्ग से छूटने वाली 08215 दुर्ग -जम्मूतवी को गंतव्य से पहले नई दिल्ली में समाप्त कर दिया जाएगा। 06 नवम्बर को जम्मूतवी से छूटने वाली 08216 जम्मूतवी – दुर्ग साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन के स्थान पर नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन से ही दुर्ग के लिए रवाना होगी अर्थात यह गाड़ी जम्मूतवी-नई दिल्ली – जम्मूतवी के मध्य रद्द रहेगी ।

Categorized in: