चाइनीज और देवताओं की तस्वीर वाले फटाखे को रोकने स्वाजम मिलेगा कलेक्टर से*
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दिवाली के अवसर पर बिकने वाले फटाखो में चाइनीज फटाखे देवी देवताओं की तस्वीर वाले फटाखे और अधिक आवाज वाले प्रतिबंधित फटाखो की बिक्री किसी भी रूप में न हो इस मांग को लेकर 5 नवम्बर को रायपुर जिला कलेक्टर से मुलाकात करेगा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार राष्ट्रीय महिला सह प्रमुख श्रीमती शीला शर्मा प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सुब्रत चाकी प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख अमरजीत सिंह छाबड़ा महानगर संयोजक दिग्विजय भाकरे और जी आर जगत प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहेंगे कलेक्टर से मुलाकात के दौरान स्वदेशी जागरण मंच यह भी मांग करेगा की जिला प्रशासन इस तरह के फटाखो की बिक्री की शिकायत के लिए कोई नम्बर भी जारी करे जिसमे शिकायत कर ऐसे फटाखो की बिक्री को रोका जा सके।

Categorized in: