गौरेलाःभाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मरवाही उपचुनाव के अंतिम दौर प्रचार में हिस्सा लेते कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि मरवाही के विकास के लिये बदलाव जरूरी है। इलाके की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उनके सामने भाजपा ही मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश की सरकार नाकाम है। इस नाकाम प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग में अपना भरोसा खो दिया है। प्रदेश अध्यक्ष साय ने गांगपुर,देवीचौरा,डाहीबहरा,ईपानी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मारकंडे,नीरज जैन,बृजलाल राठौर
कन्हैया राठौर,विश्नाथ पेन्द्र,राजू यादव ,जीवन सिंह,हरवंश चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता,पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे।
वनवासी समाज में आक्रोशःनेताम
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि मरवाही में वनवासियों के साथ हो रहे लगातार अन्याय से समाज में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि समाज के हर वर्ग का समग्र विकास हो ,लेकिन प्रदेश की इस असफल सरकार को जनता की भावनाओं से कोई मतलब नही है। राज्यसभा सांसद नेताम ने मरवाही के दक्षिण मंडल के मचगांव में जनसंपर्क मे हिस्सा लेकर भाजपा को समर्थन देने की अपील की है।
मरवाही का मन भाजपा के संगःअग्रवाल
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मरवाही का मन भाजपा के संग है। हमें विश्वास है मरवाही में हमारी जीत तय है। भाजपा को जनता से मिल रहे समर्थन से कांग्रेस भयभीत है। यही कारण है कि कांग्रेस अब मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये कुछ भी कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद अरूण साव,पूर्व मंत्री अजय अग्रवाल,विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह सहित स्टार प्रचारक व पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Categorized in: