रायपुर 31 अक्टूबर 2020 ।  पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा श्री सुनीत कुमार राय सहायक उप निरीक्षक (दूरसंचार), श्री कलादियुस टोप्पो प्रधान आरक्षक (विशेष शाखा) को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 अक्टूबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए। श्री गुप्ता ने स्मृति चिन्ह् और शॉल, श्रीफल भेंटकर श्री सुनीत कुमार राय, श्री कलादियुस टोप्पो को विदाई दी। श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों पुलिस अधिकारी को उनके रिटायर्ड के बाद भी अपनी सेवा दूसरों को दें तथा आपके स्वस्थ्य जीवन की कामना करने हुए बहुत-बहुत शुभकामनाए दी। अच्छे व्यवहार और उनके सफल कार्यकाल के लिये पुलिस विभाग उन्हें हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएस ध्रुव, श्री आरएन दास, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, श्री संजय शर्मा, मनीष शर्मा एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: