महासमुंद – खेत में धान कटाई का काम कर रहे किसान को दंतैल हाथी नें आज सुबह पटक-पटक कर मार डाला, घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी खेत में काम कर रही थी उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना ग्राम धनसुली का है।
वन मंडल अधिकारी मयंक पांडेय का कहना है कि सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली।
मृतक गणेश घृतलहरे उम्र 40 साल पत्नी के साथ खेत में धान काट रहे थे, तभी वहां हाथी आ धमका,
हाथी को पहले पत्नी ने देखा और जोर जोर की आवाज लगाते जान बचाकर भाग निकली। लेकिन गणेश को हाथी ने बुरी तरह पटक कर मार डाला। विदित हो की पिछले 4 माह से हाथियों की आदम रफ्त महासमुन्द जिले में काफी बढ़ गई है,लेकिन वन विभाग गहरी नींद में सोया है,लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से ग्रामीण क्षेत्र सकते में है,अब जब धान की फसल पूरी तरह से पक गई है, और किसान अपने धानों को काटने के लिए सुबह का वक्त ही चुनते है,तो वन विभाग को पूरी तरह मुस्तेद हो कर अपने काम को अंजाम देना चाहिए ऐसे समय वो नदारत रहते है जिससे किसानों को अपने फसल और जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है,वन विभाग नींद से कब जागेगा ये वक्त ही बतायेगा,लेकिन ग्रामीणों की जान क्या बहुत सस्ती है, समझ से परे है।

Categorized in: