रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- मरमा मोड़ से डिंडो मार्ग के दोनों ओर झाड़ी हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी वही ग्रामवासियों ने झाड़ी के सफाई एवं सड़क के मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई थी परंतु जब अधिकारी नहीं सुने तो गांव के युवाओं के द्वारा खुद ही आज झाड़ी की सफाई की गई। जिससे अब जो झाड़ी के कारण मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी उसमें अब विराम लगेगी।

                             गौरतलब है कि ग्राम नवाडीह में मरमा मोड़ से डिंडो तक  सड़क के दोनों किनारे झाड़ी हो गए हैं वहीं जगह-जगह सड़क भी अत्यंत जर्जर हो गई है जिससे दुर्घटनाएं आए दिन हो रही है यही नहीं यह झाड़ी खतरनाक तब और हो जाती है जहां पर मोड़ होता है। झाड़ी सफाई एवं सड़क के मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीणों के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई परंतु जिम्मेवारो ने सुध नहीं ली तो गांव के युवा दुर्गेश यादव, शंकर यादव, अजीत यादव, उपेंद्र राजेश पल्हे सहित अन्य के द्वारा आज उत्साह के साथ झाड़ी की सफाई की गई।

Categorized in: