बलरामपुर – जिले के खजूरी गांव मे एक ऐसा परिवार है जो अपनी वास्तविक गतिविधियों को छुपाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहा है आवेदक देवराज ने ग्राम खजुरी के एक ही परिवार के 1-रोबर्ट लकड़ा पिता झरी लकड़ा सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी 2- अनुरंजन लकड़ा पिता रोबर्ट लकड़ा शासकीय कर्मचारी सहायक शिक्षक 3 – रजनी लकड़ा पिता रोबर्ट लकड़ा- वनरक्षक शासकीय कर्मचारी इन 3 लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह सभी शासकीय कर्मचारी हैं जो धोखे से गुमराह कर बीपीएल राशन कार्ड बनाकर उसका उपयोग कर रहे हैं। इस बात को लेकर आवेदक देवराज ने बलरामपुर कलेक्टर, वन मंडलाधिकारी, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक इन जगहों पर अपनी शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया है।उन पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। देवराज ने बताया कि लंबे समय से इनके द्वारा बीपीएल कार्ड बनाकर शासकीय पीडीएस का लाभ ले रहे हैं।वह तीनों एक ही घर के सदस्य हैं। जबकि सरकारी नियमों के अनुसार शासकीय कर्मचारियों को बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता नहीं है इनके लिए एपीएल कार्ड बनाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन यह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गुमराह कर शासकीय योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं। बलरामपुर जिले में कई हितग्राही है जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं। फिर भी बीपीएल श्रेणी में गुमराह कर बीपीएल का लाभ ले रहे हैं। इस पर जांच हो जाए तो कईयों का पर्दाफाश हो जाएगा कई ऐसे शासकीय कर्मचारी एवं लोग सामने आएंगे जो शासन को गुमराह कर बीपीएल का लाभ ले रहे हैं।

कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की जो भी शासकीय कर्मचारी शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग कर रहा होगा तो उस पर कार्रवाई होगी।

Categorized in: