लॉकडाउन के बावजूद अंबिकापुर के लोग गढ़वा व गढ़वा के लोग अंबिकापुर कर रहे आना-जाना

अंबिकापुर – झारखंड के गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। इसका खामियाजा अंबिकापुर को भी भुगतना पड़ सकता है। लॉकडाउन के बावजूद भी लोगों का गढ़वा व अबिकापुर का संपर्क नहीं टूट रहा है। लॉकडाउन के नियम को ताक पर रख कर लोग आना-जाना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लोग सब्जी वाले वाहन से काफी सं या में गढ़वा व पलामू से अंबिकापुर पहुंच रहे है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली की गढ़वा से कुछ लोग शहर के केनाबांध में पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां हडक़ंप मंच गया। गढ़वा से आई एक महिला किसी दूसरे घर में जाकर छिप गई। किसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को ट्रेस किया और दोनों परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है ।

सरगुजा संभाग के सूरजपुर में मंगलवार को ही एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इधर रामानुजगंज से लगे झारखंड के गढ़वा में कोरोना के कुछ पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके बाद से रामानुजगंज, बलरामपुर व अंबिकापुर के लिए खतरा बढ़ गया है। यहां से हर रोज आम दिनों में ५०० से से ज्यादा लोगों का आना-जाना होता है। वहीं सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन में भी यह सिलसिला थमा नहीं है। लॉकडाउन में भी लोग चोरी छिपे गढ़वा व पलामू से यहां आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व शहर के केनाबांध के एक पुरुष व महिला किसी काम से गढ़वा गए थे। कल वह किसी साधन से अंबिकापुर अपने घर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। गढ़वा से आई महिला किसी दूसरे घर में जाकर छिप गई। इस दौरान किसी तरह दोनों को ट्रेस किया और स्वास्थ्य जांच की गई। दोनों परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

सब्जी वाहन से आने-जाने की सूचना
सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन में भी लोगों को झारखंड के गढ़वा व पलामू से आने-जाने की सिलसिला थम नहीं रहा है। लॉकडाउन में सब्जी वाहन को आने-जाने का परमिशन है। इसी के आड़ में लोग सब्जी वाहन में बैठ कर आना-जाना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कन्हर नदी पैदल ही पार कर रामानुजगंज में प्रवेश कर रहे हैं ।

Categorized in: