सूरजपुर- छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है, नया पॉजिटिव मरीज सरगुजा संभाग के सूरजपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। वहीं अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो चुकी है, जिसमें 34 ठीक हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मेडीकल कॉलेज रायपुर में जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया और युवक झारखण्ड का रहने वाला है. जो कि महाराष्ट्र से राजनांदगांव पहुंचा हुआ था फिर उसे राजनांदगांव से सूरजपुर भेजा गया था। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज मजदूरी करने का काम करता था, फिलहाल मरीज की ट्रेवेल हिस्ट्री निकाली जा रही है, रायपुर मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इस पर फैसला ले रहा है कि इस मरीज की स्थानीय स्तर पर रखकर इलाज किया जाएगा या रायपुर एम्स में शिफ्ट किया जाएगा।

Categorized in: