आज 20 अक्टूबर को कोरबा से छूटी एवं 22 अक्टूबर को अमृतसर से छूटने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन मथुरा एवं अमृतसर के बीच रद्द रहेगी ।
रायपुर/20 अक्टूबर किसान आन्दोलन के फलस्वरूप आज 20 अक्टूबर को कोरबा छूटी 08237 कोरबा – अमृतसर त्रि – साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन एवं 22 अक्टूबर को अमृतसर से छूटने वाली 08238 अमृतसर – बिलासपुर त्रि – साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन मथुरा-अमृतसर- मथुरा के बीच रद्द रहेगी । ** 20 अक्टूबर को दुर्ग से एवं 23 अक्टूबर को जम्मूतवी से छूटने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली के बीच रद्द रहेगी
बिलासपुर – 20 अक्टूबर, 2020 किसान आन्दोलन के फलस्वरूप कल दिनाँक 21 अक्टूबर को दुर्ग से छूटने 08215 दुर्ग – जम्मूतवी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली में समाप्त होगी एवं नई दिल्ली- जम्मूतवी के मध्य रद्द रहेगी। 23 अक्टूबर को जम्मूतवी से छूटने वाली 08216 जम्मूतवी – दुर्ग साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दुर्ग के लिए रवाना होगी एवं जम्मूतवी-नई दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी ।

Categorized in: