रायपुर – 18 अक्टूबर
            त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने  वाली 02843/ 02844 बिलासपुर –पटना – बिलासपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2020 तक चलने की घोषणा की गयी थी । 
          रेल प्रशासन के द्वारा बिलासपुर एवं पटना के मध्य चलने वाली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के गाड़ी नंबरो परिवर्तन किया गया है अब यह गाड़ी 02893/ 02894 बिलासपुर –पटना – बिलासपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के नंबरो से चलेगा।
—————————-
‌*विशाखापट्टनम – निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम पूजा स्पेशल  ट्रेन के नबरों मे परिवर्तन ।
त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) द्वारा ट्रेन संख्या 02817 / 02818 विशाखापट्टनम–निजामुदिन- विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा किया गया था जो कि गाड़ी संख्या परिवर्तन किया गया हैं । अब यह गाड़ी  02887/02888 विशाखापट्टनम–निजामुदिन- विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन सुपर फास्ट इस नंबर के साथ सप्ताह में 5 दिन चलाये जाने का निर्णय पुर्वी तटीय रेलवे द्वारा लिया गया है।
———————-

Categorized in: