अंबिकापुर. बांकी डैम के समीप रात दो बजे सागौन वृक्ष की कटाई करते वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक अन्य के साथ आरा चलाते रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपियों ने ५० हजार से १ लाख कीमत की सागौन का ला तैयार कर रखे थे। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी सरगुजा वन मंडल पंकज कमल द्वारा गठित टीम एवं उपवन मंडला अधिकारी विजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर को बाकी डैम के समीप सागौन वृक्ष काटने की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक खैरवार कमला कांत तिवारी, परिसर रक्षक मालगांव भैयालाल तिर्की, परिसर रक्षक रोशन तिवारी, अंबिकापुर परिचय रक्षक कुल्हाड़ी अशोक शुक्ला, राजेश्वर भगत, राजेश तिर्की संजय तिर्की द्वारा सागोन क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान रात्रि 2 बजे के आसपास पेड़ काटने की आवाज सुनाई  दी  आवाज वाले  स्थल पर जाकर गए जहां नरेन्द्र प्रजापति पिता सुखदेव निवासी बौनापारा, लालजीत एक्का पिता चन्दलाल निवासी मझिंदरपारा खैरबार व  एक अन्य साथी के साथ आरा चलाते हुए रंगे हाथ पकड़ गए। आरोपियों से लगभग 1 घन मीटर सागौन ला मिला जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार से 1 लाख तक होगी
वहीं बांकीपुर सर्किल में सुकरी ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनपुर खुर्द में सर्च पंडित राम  राजवाड़ा  के घर में किया गया जिसमें मिश्रित प्रजाति की 0.517 घन मीटर अवैध चिरान मिली अपराधी द्वारा राजन राजीनामा प्रस्तुत करने पर अपराधी से मुआवजा और मासूम की राशि 34000 रुपए मनी रसीद के जरिए वसूल की गई है बांकीपुर सर्किल अमर सिंह कंवर, कर्जी सर्किल शिवपूजन ठाकुर एवं अंबिकापुर सर्किल के स्टाफ  सहित पुलिस बल का भी सहयोग दिया गया।

Categorized in: