मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त संवेदनशील भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार एक-एक करके विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं ! इसी कड़ी में विधायक श्री कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की सौगात दी है ! विधायक गुलाब कमरो के अनुशंसा पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र को 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के लिए कोरिया कलेक्टर द्वारा 48 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है !

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कोरिया कलेक्टर ने ग्राम पंचायत च्यूल में उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मैनपुर में उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य के लिए 8 लाख, ग्राम पंचायत पूँजी में उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रुपये,
ग्राम पंचायत जनकपुर में उचित मूल्य दुकान निर्माण के लिए 8 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पसौरी हेतु उचित मूल्य दुकान निर्माण के लिए 8 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घाघरा में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 8 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है !

उल्लेखनीय है कि भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो को अपने विधानसभा क्षेत्र को संपूर्ण विकसित करने का जज्बा है उसी जज्बा के साथ भरतपुर सोनहत विधायक श्री कमरो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र तीन विकास खंडों सोनहत, भरतपुर एवं मनेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर बना हुआ है! तीनों विकास खंडों में विधायक गुलाब कमरो के द्वारा विकास कार्य बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं ! हर रोज नए विकास कार्यों को लेकर विधायक के द्वारा सौगातें दी जा रही है! कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बावजूद भी अस्पताल में भर्ती रहकर विधायक गुलाब कमरो शांति के साथ नहीं रहे उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने के बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की चिंता थी और उनका ध्यान लगातार विकास कार्यों की ओर रहा है! कर्मयोगी विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास व अनुशंसा पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र को लगातार प्रशासकीय स्वीकृति विकास कार्यों को लेकर मिल रही है ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ की एक नंबर की विधानसभा क्षेत्र है और विकास के क्षेत्र में भी भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो एक नंबर की विधानसभा क्षेत्र बनाना चाह रहे हैं उसी को ध्यान में रखकर उनके द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं जिससे विधानसभा क्षेत्र की जनता काफी प्रसन्नचित्त मुद्रा में है और विकास कार्यों की सौगात देने के लिए अपने संवेदनशील विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट कर रही है ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र को 15 साल में पहली बार एक ऐसा कर्मयोगी विधायक मिला है जो पूरी तरह से अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता व विकास कार्यों के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया है !

Categorized in: