मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शक्ति की आराधना व उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो गया है सर्वार्थसिद्धि योग में शक्ति का आगमन हुआ ! शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन विधि विधान से किया गया वही देवी मंदिरों में मनोकामना के ज्योति दीप कलश प्रज्वलित किए गए हैं!
शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो गया इस दौरान कई मंगलकारी संयोग बनेंगे ! शक्ति की उपासना के नौ दिनी पर्व शारदीय नवरात्र में इस बार 17 से 25 अक्टूबर के दौरान चार सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि महायोग, अमृत योग और बुद्धादित्ययोग का मंगलकारी संयोग बनेगा। ज्योर्तिविद् के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में 17, 19, 23 व 24 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग, 18 व 24 को सिद्धि महायोग, 17, 21 व 25 अक्टूबर को अमृत योग, 18 को प्रीति, 19 को आयुष्मान, 20 को सौभाग्य व 21 को ललिता पंचमी का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। 25 अक्टूबर को नवमी के साथ दशहरा भी है!

Categorized in: