मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 34 ग्राम पंचायतों के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 28 लाख 40 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है ! मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी तथा स्कूलों का निरीक्षण किया था जिसमें लोगों के द्वारा जर्जर हो चुके स्कूलों के मरम्मत कार्य की ओर उनका ध्यान आकर्षण कराया गया था जिसको गंभीरता से लेते हुए विधायक गुलाब कमरो ने शासन स्तर से स्कूलों के मरम्मत कार्य हेतु अथक प्रयास किया जिसके कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 34 ग्राम पंचायतों के प्राथमिक पाठशाला एवं माध्यमिक शाला के जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य के लिए 28 लाख 40 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है!

सिद्धबाबा पहाड़ के  सौंदर्यीकरण हेतु दी दो लाख की सौगात


भगवान भोलेनाथ पर  अटूट  आस्था रखने वाले  सरगुजा विकास  प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक कर्मयोगी  गुलाब कमरो ने  सिद्ध बाबा पहाड़ी  के  विकास व  कायाकल्प के लिए  विधायक मद से दो  लाख रुपए की सौगात भी दी है  जिसकी  प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है  ! उल्लेखनीय है कि भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो  सावन मास के महीने में  सिद्ध बाबा पहाड़ी शिव मंदिर दर्शन हेतु  गए थे  जहां पर उन्होंने  मंदिर की दशा देखकर मंदिर के कायाकल्प व  सौंदर्यीकरण के लिए  विधायक मद से दो लाख रुपए  देने की घोषणा की थी जिस राशि की  विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कोरिया कलेक्टर द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति  प्रदान कर दी गई है  !

Categorized in: