श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14/10/2020 को भानपुर नया तालाब के पास एक हिरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल क्र. CG 06 P 7360 को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी अशोक नायक पिता पुनित राम नायक उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं 01 भानपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक काला रंग के बैग के अन्दर रखें एक दस लीटर वाली सफेद प्‍लास्टिक जरकीन में 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रूपये एवं एक हिरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल क्र. CG 06 P 7360 पुरानी ईस्तेमाली कीमती 15000 जुमला कीमती 17000रूपये को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्‍ती पत्रक के जप्‍त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 209/2020 कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि बिसाली राम ध्रुव, आर. विक्रम लहरे, मुकेश बेहरा का विशेष योगदान रहा।

Categorized in: