अम्बिकापुर- जल जंगल जमीन के चले जाने पर जीवन की चिंता बकरी बैल गाय भैसों को पालने व उन्हें चराने की जगह की चिंता खेतों के छिन जाने पर 2 वक्त के रोटी की चिंता महुआ, डोरी, तेन्दूपत्ता, खुखडी , साल बीज, चार तेन्दू जैसे वनोपज के लूट जाने पर आजिविका की चिंता विस्थापन की स्थिति में घर बेघर हो जाने की चिंता जैसी सैंकड़ों चिंताओं से परेशान ग्रामीणों की फिक्र करते हुये आज भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर सरगुजा से मिलकर लेमरू हाथी कारीडोर परियोजना में उदयपुर व लखनपुर विकासखंड के सम्मलित 39 गांवों को परियोजना से पृथक करने की मांग रखी, इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ट सदस्यों ने लेमरू परियोजना से वनवासियों के भीतर पैदा हुई व्याप्त चितांओं से अवगत कराया ।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र की जनता भ्रम की स्थिति में काफी परेशान व आक्रोशित है, शासन द्वारा सरंपच सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों पर परियोजना के समर्थन में प्रस्ताव देने के लिये डरा धमका कर दबाव बनाया जा रहा है। जबकि 39 गांवों की सत् प्रतिषत जनता लेमरू परियोजना के पूर्णतः विरोध में है, प्रतिनिधि मंडल ने आदिकाल से निवास कर रहे इन वनवासियों के उपर भविष्य में आने वाले घोर संकट को देखते हुये तत्काल इस परियोजना में प्रस्तावित 39 गावों को परियोजना से मुक्त करने की बात रखते हुये ज्ञापन सौंपा तथा मांग पूर्ण न होने पर क्षेत्र वासियों के हित में जन आदोलंन की बात कही ।

Categorized in: