रायपुर – प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल ने आज राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर विधायक एवं छ.ग. गृहनिर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, रायपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह सहित नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों सहित राजधानी शहर रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन कोतवाली थाना, 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के फेस 1 के विकास व सौंदर्यीकरण कार्यो की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये। कोतवाली थाना एवं बूढातालाब सौंदर्यीकरण फेस 1 के विकास व सौंदर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के करकमलों से छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2020 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
मुख्य सचिव श्री मंडल ने महापौर श्री ढेबर, उत्तर विधायक श्री जुनेजा, कलेक्टर डाॅ. भारतीदासन, आयुक्त श्री कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यादव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ राजधानी के फाफाडीह में कोविड 19 काॅल सेन्टर एवं देवेन्द्र नगर में निर्माणाधीन दुकानों की प्रगति एवं कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
इस दौरान कोतवाली थाना के 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के करकमलों से नागरिको को दी जाने वाली प्रस्तावित शानदार सौगात के साथ ही उसका स्वरूप पूरी तरह शासन की कल्याणकारी मंषा के अनुरूप देने वहां प्रस्तावित सडक निर्माण सहित भूमिगत केबल लाईन डालने के संबंध में आवष्यक चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया। मुख्यमंत्री के करकमलों से प्रस्तावित लोकार्पण की शानदार सौगातो की तैयारियां प्रषासनिक तौर पर पुख्ता रूप से शीघ्र पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया।

Categorized in: