बसना….
बसना ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के लेखापाल सत्यनारायण शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी मिंज ने पुरानी आर्थिक अनियमितता के कारण वित्तीय प्रभार से मुक्त करने का आदेश जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मिंज ने बताया सरायपाली से बसना स्थानांतरित होकर आए सत्यनारायण शर्मा पर सरायपाली बीईओ कार्यालय मे आर्थिक अनियमितता की शिकायत थी जिसके आधार पर 07 अक्टूबर को आदेश. निकालकर उन्हें वित्तीय प्रभार से मुक्त किया गया तथा जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच के पश्चात आवश्यकता नुसार कार्यवाही की जावेगी।
बीईओ जे आर लहरे ने बताया उन्हें सत्यनारायण शर्मा को वित्तीय प्रभार से मुक्त करने का आदेश प्राप्त हो गया है जिसका पालन किया जावेगा।

Categorized in: