10 अक्टूबर,2020, शनिवार, सरायपाली-
राज्य स्तरीय वर्चुअल सभा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में चरणबद्ध वर्चुअल सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री पी.एल. पुनिया जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवं छत्तीसगढ़ सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जूम एप के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व् अध्यक्ष खनिज निगम आयोग माननीय गिरीश देवांगन जी व् जिला प्रभारी माननीय कन्हैया अग्रवाल जी तथा महासमुन्द जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के आदेशानुसार एवं सराईपाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किस्मत लाल नंद जी (उपाध्यक्ष, अनु.जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन)के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी सराईपाली के तत्वाधान में सभी सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेस जन, जनपद सदस्य गण, सरपंच गण, पंचगण, सेवा दल के कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता, व्यापारी कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता, आदिवासी जनजाति कांग्रेस संगठन के सभी सम्मानित कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी अध्यक्ष गण एवं ब्लॉक कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी गण अल्पसंख्यक संगठन के सभी कार्यकर्ता गण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कार्यकर्ता गण एवं हमारे सभी वरिष्ठ ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं सम्मानित कांग्रेस जन जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, श्रीमती सीता पटेल, जयंत चौधरी विधायक के सहयोगी, बलराम भोई, गोपाल अग्रवाल, वाहिद, जनाब खान, दीपक शर्मा, नरेंद्र साहू,सुभाष प्रधान, फिरोज खान, बबलू चौहान, ज्वाला प्रसाद चौधरी, केशव चौधरी, कान्हु बुड़ेक, महेंद्र बाघ, दीपक साहू, विनायक पटेल, धीरेंद्र पटेल, एवं साथ ही क्षेत्र के संघर्षशील किसान भाई लोग भी बहुत अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस वीडियो कांस्फ्रेंसिंग के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित किया। मोदी सरकार ने जो किसान भाइयों के लिए 3 काले कानून विधायक लोकसभा में पारित किया है उसके विरोध में आज इस वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में उपस्थित लोगों द्वारा शासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए मा्स्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिए।

Categorized in: