रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के तहत आने वाले लेफ्टीनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के वल्लभ नगर में 27 लाख रू. की स्वीकृत लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण के नवीन विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करके शुभारंभ नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, निगम जोन 10 के जोन अध्यक्ष श्री आकाशदीप शर्मा सहित रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे, नगर निगम जोन 10 के अधिकारियों, गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया। महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री अरुण साहू एवं जोन कार्यपालन अभियंता श्री शिबूलाल पटेल को तत्काल वल्लभ नगर में स्वीकृति अनुसार नवीन सीसी रोड और नाली निर्माण के नये विकास कार्यों को प्रारंभ करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर सतत निगरानी करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Categorized in: