मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने करने के मामले में 4 आरोपियों को मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड में उन्हें जेल दाखिल करा दिया गया !
मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी मनेंद्रगढ़ कर्ण कुमार उके ने बताया कि बुधमान राम प्रजापति पिता स्व. हेमसाय प्रजापति निवासी ग्राम नमना कला थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर निवासी मनेंद्रगढ़ थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि उसको लोन दिलाने के नाम पर उसके गांव में माह सितम्बर 2020 में कुछ लोग आये तथा उससे व उसके गाँव के उजियार सिंह , पीला राम , विहानू राम , जगदीश सोनी , रघुनाथ दास से मिले तथा बताये कि हमलोग आईडीएफ फाईनेंस सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड के मैनेजर एवं कर्मचारी है हमारी कंपनी ग्रामीण गरीब लोगों को 3-3 लाख रूपये का लोन दे रही है तथा स्टाम्प पेपर में मनेन्द्रगढ न्यायालय में लिखा पढ़ी गारण्टी के साथ करेगें तब उनके झा॑से में आकर उक्त सभी ग्रामीण मनेन्द्रगढ आये तथा स्टाम्प पेपर में लिखा पढ़ी कराकर प्रत्येक लोगो से 4000 – 4000 रूपये कुल 24,000 रूपये लिये और बोले कि तीन चार दिन बाद उनके खाता में 3 लाख रूपये पैसा आ जायेगा ! उनके बताये समय अनुसार पैसा खाता मे नही आने पर ठगे जाने का एहसास होने पर उक्त सभी लोग उनके पता तलाश में मनेन्द्रगढ आये तथा थाना में रिपोर्ट करने पर थाना मनेन्द्रगढ में 8 अक्टूबर.2020 को भादवि की धारा 419, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पंकज शुक्ला को अवगत कराया गया तथा चूंकि प्रार्थी पक्ष अभी भी आरोपियो के संपर्क मे थे इसलिये अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में आरोपियो की धरपकड़ हेतु तत्काल योजना तैयार की गई जिसके अनुसार ग्रामीणों के साथ सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया योजना अनुसार खुद को आईडीएफ कंपनी का लोन आफिसर बताने वाले व्यक्ति आये प्रथम बार दो व्यक्ति आये जिनमे से एक उतर कर रूक गया तथा दूसरा व्यक्ति मोटर सायकल से वापस गया तथा आरोपीगण उस समय भी ग्रामीणों से लोन दिलाने की बात कर रहा था तथा अपने मैनेजर से मिलाने की बात की कुछ समय बाद मोटर सायकल में तीन व्यक्ति आये जिनमें से एक व्यक्ति को रोहित सिंह नामक कार्ड धारी व्यक्ति ने कंपनी का मैनेजर बताया । प्रार्थी के निशानदेही पर सभी चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया जिनमे से एक व्यक्ति आईडीएफ फाईनेंस सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड का परिचय पत्र लगाये मिला जिसमें रोहित सिंह ( लोन आफिसर ) नाम लिखा था एवं दूसरा व्यक्ति आईडीएफ फाईनेंस सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड का परिचय पत्र मिला जिसमें सुरेन्द्र सिंह ( लोन आफिसर ) नाम लिखा था दोनो परिचय पत्रों पर आरोपियों का फोटो ही अंकित थी तथा तीसरा व्यक्ति अपने मोबाईल में आईकार्ड दिखाया जिसमे सुरेश द्विवेदी ( ब्रांच मैनेजर ) लिखा था तथा चौथा व्यक्ति ( ब्रांच मैनेजर ) बना था। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम पता विनोद कुमार बंसल पिता मंजू राम उम्र 22 वर्ष वार्ड न. 11 बिजुरी थाना बिजुरी, गजेन्द्र बंसल पिता स्व.जगत राम बंसल उम्र 29 वर्ष वार्ड न. 10 विभूरी थाना बिजुरी, बलदेव बंसल पिता धरमलाल उम्र 23 वर्ष गुल्लू आमाडा॑ड थाना राजनगर, लवकुश गिरी पिता नर्मदा गिरी उम्र 27 वर्ष लोसरा थाना बिजुरी जिला अनुपपुर निवासी बताया । परिचय पत्र के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब न देने से थाना तलब किया गया। पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद कुमार बंसल ( रोहित सिंह लोन आफिसर ) ने बताया कि कुछ माह पूर्व मे गजेन्द्र पाल , बलदेव और लोकेश मिले कि वलदेव व सहायता समूह से जूडा था बैंको का लेन देन जानता था।उसे अच्छी जानकारी थी इसलिये हम तीनो उससे काम मांगने गये उसने बोला मेरे पास एक योजना है , आजकल लोगो के पास पैसे की कमी है हम भी लोगो को लोन दिलाने के नाम से लोगो में पैसे ले सकते है , तब हमने योजना बनाई तथा इन्टरनेट से एक फायनेंस कंपनी आईडीएफ फाईनेंस प्रायवेट लिमिटेड सर्च किया तथा मैने अपने फोन पर कार्ड डिजाईन एप से रोहित और सुरेन्द्र दोनो ( लोन आफिसर ) का कार्ड डिजाईन करके बलदेव को व्हाटसअप किये बलदेव किसी दुकान से प्रिंट निकालकर कार्ड बनाकर दिया उक्त कार्ड को मै और राजेन्द्र बंसल प्रयोग करते थे कि हमारे गांव के लोग एवं हमारे परिचय के लोग ज्यादातर सूरजपुर में थे इसलिये वहां के लोगो को काल करके बलदेव बंसल अपने जाल में फ़साता था। सभी दस्तावेज वही फोन से तैयार कराता था तथा जब ग्रामीण दस्तावेज तैयार कर लेते थे तो मै , राजेन्द्र ( लोन आफिसर ) और लवकुश गिरी ( ब्रांच मैनेजर ) बनकर मनेन्द्रगढ बुलाते थे और पैसे तथा घोषणा पत्र , परिचय पत्र , लेकर बलदेव को दे देते थे सभी दस्तावेज बलदेव के पास तथा पैसो को हमलोग आपस में मिलकर बांट लिये । आरोपी द्वारा पेश करने पर दो नग आईडीएफ फाईनेंस सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड का परिचय पत्र , दो नग स्टाम्प पेपर , दस नग आधार कार्ड की छायाप्रति , आरोपी विनोद कुमार वंसल का दो नग आधार कार्ड , दी नग मोबाईल फोन , एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया है ।आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आर. आर. भगत , प्रधान आरक्षक खेमराज सिंह , सत्येंद्र तिवारी , आरक्षक इस्तेयाक खान , आरक्षक भूपेन्द्र यादव , राजेश रगडा , राकेश शर्मा , जितेन्द्र ठाकुर , पुरुषोत्तम बघेल , विनीत सोनी, प्रमोद यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Categorized in: