पुतला दहन के दौरान युवा मोर्चा नेता अनूप जायसवाल से पुलिस की हुई झूमा-झटकी..

दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले के भटगांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा नेता लोकेश पैकरा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भटगांव तहसील के सामने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया का पुतला फूंका गया साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसी बीच मंत्री डहरिया के पुतला दहन के दौरान भाजयुमो नेता अनूप जायसवाल व पुलिस के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई।

उत्तर प्रदेश के हाथरस और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुई दुष्कर्म के मामले में मंत्री शिव डहरिया के बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता लोकेश पैकरा ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व मंत्री जी का बयान आया था कि हाथरस की घटना बड़ी है और छत्तीसगढ़ की घटना छोटी जिसे लेकर आज हमारे द्वारा मंत्री का पुतला दहन किया गया, साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने पीड़िता के घर वालो को 25 लाख की मुवाजा दे रही है, तो छत्तीसगढ़ के सरकार को भी बलरामपुर के पीडिता परिवार को 25 लाख की मुवाजा दे।

इसी बीच पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सूरजपुर गिरीश गुप्ता ने कहा की देश के कहीं किसी कोने किसी राज्य में अगर कोई रेप की घटना होती है तो वो घटना बड़ी छोटी नहीं होती मंत्री जी सत्ता के नशे में मदमस्त है, उन्हें ये भी मालूम नही की वो क्या बोल रहे है क्या नही और इस तरीके की ओछी, निंदनीय गिरी हुई अशोभनीय बात कर रहे है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार बलरामपुर पीड़ित का केस फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाये और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाए।

पुतला दहन कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित रमेश गुप्ता, अशोक सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, बलजिंदर सिंह, वरुण मरावी, बृजेश मानिकपुरी, संतलाल प्रजापति, अभिषेक मंडल, राघवेंद्र गुप्ता, अनूप जायसवाल, रामचंद जायसवाल, धर्म पैकरा, सोमार पैकरा, किटू जायसवाल, भूषण बघेल, रंजीत ठाकुर,उदित ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, चंदन जायसवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, सुशांत सिंह, कुंदन झा, मनोज, प्रिंस गुप्ता, राकेश यादव, सुरजन राजवाडे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in: