रामानुजनगर- रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई के पखना पारा में सूरजपूर से उदयपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के पखनापारा पुलिया के नीचे गिरा ट्रक बाल-बाल बचे चालक और क्लीनर हो सकती थी बड़ी दुर्घटना लेकिन दोनो सुरक्षित है।

रामानुजनगर की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक जो रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पखना पारा के समीप पुलिया के नीचे ड्राइवर की नींद की वजह से जा गिरी जिसमें कोई हताहत होने की खबर नहीं है यह घटना रात 12:00 बजे के बाद होने से मार्ग पूरी तरह खाली था जिस वजह से कोई बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि इस पुलिया के नीचे आए दिन कोई न कोई कारण से वाहनों की दुर्घटना होती रहती है।

Categorized in: