मनेन्द्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई ! विधायक गुलाब कमरो कोरोना महामारी से जंग जीतकर रायपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं रविवार को उनका जन्मदिन उनके समर्थकों के द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ! गुलाब कमरो के अवतरण दिवस पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों के द्वारा शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में मरीजो को फल वितरण कर उनके दीर्घायु जीवन व उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की गई! इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से आरडी दीवान, खुर्सीद अहमद, राम सेवक सोनी, श्याम दीवान, अमर सिंह, अज्जू रवि, राजेश सिंह, रविन्द्र सोनी, विधायक पीए अशोक सिंह, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित समस्त शुभचिंतक उपस्थित रहे! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो के अवतरण दिवस पर शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ स्थित कोविड सेंटर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को शाल श्रीफल व चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया ! वहीं
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने आज अपना जन्मदिन रायपुर स्थित वृद्धा आश्रम में मनाया ! विधायक ने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका सम्मान किया! विधायक ने अपनी तरफ से सभी वृद्धजनों को फल वितरण कर भोजन कराया और सबका आशीर्वाद प्राप्त किया!

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो का जन्मदिन मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल व चिरिमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल अपने रायपुर स्थित निवास में केक काटकर मनाया !

Categorized in: