यूपी की अहंकारी सरकार की लाठियां और बर्बरता हमें पीड़िता के परिजनों से मिलने से रोक नहीं पाएंगी। हमारा इरादा पक्का है है कि हाथरस की बेटी के इंसाफ के लिए जिसके परिवार को नजरबंद करके रख गया है , हम एक बार नहीं बार -बार गिरफ्तार होने को तैयार हैं। काश यही पुलिस उस बेटी की सुरक्षा में होती तो आज वह जीवित होती-प्रियंका गाँधी
दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।

उत्तरप्रदेश में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।

इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय-राहुल गाँधी,सांसद
हिटलर की तानाशाही विचारधारा की जर्जर नींव पर टिकी आरएसएस और उसकी संस्था भाजपा यदि भारत में अंग्रेजों की हुकूमत की समाप्ति का अध्ययन करके भी कांग्रेस की वैचारिक ताकत नहीं पहचान पाए, तो सच में तरस के लायक हैं आप।

इन गीदड़भकियों को शाखाओं के भीतर ही रखो, सड़क पर तो जनता है-भूपेश बघेल,मुख्यमंत्री छ ग शासन
ये लड़ाई न्याय की है, भाजपाई गोली- लाठी से नहीं रुकेगी।
ये लड़ाई देश बेटियों के लिए है, अहंकारी भाजपा के धक्कों से नहीं रुकेगी।

कांग्रेस का इतिहास न्याय के लिए सीने पर लाठी-गोली झेलने का रहा है। गर्व है कि श्री राहुल गांधी उस परम्परा को निभा रहे हैं-मोहन मरकाम,प्रदेश अध्यक्ष छ ग कांग्रेस कमेटी
देश के प्रमुख विपक्ष के नेता के साथ कायर भाजपा की पुलिस का असभ्य व्यवहार शर्मनाक है,आप धरतीपुत्र को जमीन पर गिराकर रोक नहीं सकते।
निर्दोष को पीड़ित करना, न्याय की मांग करना ये तो भाजपा सरकार में अन्याय था लेकिन अब प्रताड़ित के प्रति सहानुभूति प्रकट कर भी अन्याय हो गया है ।

आखिर किस स्तर तक गिरेगी भाजपा ?-पी एल पुनिया,राज्यसभा एवं प्रभारी छ ग कांग्रेस

Categorized in: