मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया जिले में बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखकर जिला प्रशासन ने 23 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 तक 5 दिन का लॉकडाउन घोषित किया था जिसके तहत मनेंद्रगढ़ शहर में भी 5 दिन का लॉक डाउन लगाया गया था ! लेकिन मनेंद्रगढ़ शहर में बढ़ता हुआ कोरोना का चैन नहीं टूटा लॉकडाउन में ही लगातार मनेंद्रगढ़ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज अधिक संख्या में मिल रहे थे और वह सिलसिला अभी भी जारी है! लॉक डाउन के बाद भी कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार प्रतिदिन मिल रहे हैं ! मनेंद्रगढ़ की बुधवारी साप्ताहिक हाट बाजार को शहर से बाहर लगाने या प्रतिबंधित करने की मांग काफी समय से की जा रही थी ! लोगों के द्वारा इस तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी कि अगर बीच शहर से सप्ताहिक बुधवार बाजार नहीं हटाया गया तो कोरोना बम फूट सकता है और यह लोगों की आशंकाएं काफी हद तक सच भी निकली सप्ताहिक बुधवार हाट बाजार के कारण ही शहर में कोरोना तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है ! मनेंद्रगढ़ शहर की सप्ताहिक बुधवार बाजार को प्रतिबंधित करने के लिए कलेक्टर कोरिया को प्रतिवेदन भी दिया गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कोरिया ने मनेंद्रगढ़ शहर में बढ़ते हुए कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए मनेंद्रगढ़ शहर के बीच में लगने वाली सप्ताहिक बुधवार हाट बाजार को लगाने में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ! मनेंद्रगढ़ शहर का बुधवारी बाजार क्षेत्र का बहुत बड़ा बाजार है जहां पर पूरे क्षेत्र से व्यापारी अपना व्यवसाय करने मनेंद्रगढ़ की बाजार में आते हैं जिससे काफी भीड़ भाड़ बाजार में हो जाती है और सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो पाता है जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही थी ! लोगों का कहना है कि बुधवारी सप्ताहिक हाट बाजार को और पहले ही प्रतिबंध लगा देना था लेकिन नहीं लगाया गया अब प्रशासन के द्वारा कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखकर सप्ताहिक हाट बाजार लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है निश्चित रूप से इससे कोरोना का प्रभाव कम होने की उम्मीद है !

Categorized in: