प्रेमनगर(पप्पू यादव)- सूरजपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत के गठन को लेकर नगरीय प्रशासन एवं आम जनता हमेशा विवादों में रहा है लेकिन इसके बावजूद भी नगर पंचायत प्रेमनगर के अधिकारी-कर्मचारी अपनी इस हरकत से बाज नही आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 15 है जिसमें आदिवासियों के साथ-साथ पंडों जनजाति के लोग प्रमुख रूप से निवासरत हैं जिसे मोहल्ला को बरईहा डांड के नाम से जाना जाता है उधर नगर पंचायत के अलावा ग्राम पंचायत के आम जनताओ का भी आना जाना उसी रास्ते से होता है भारी बरसात के समय मे टूटे हुवे पुलिया निर्माण की आज तक नगर पंचायत प्रेमनगर ने बनवाने की बात की तो दूर लेकिन उसको देखने तक नही गए आम जनता को कितने परेशानी हो रहा है यह एक बहुत ही गंभीर बिषय है इस बात को लेकर बरईहा डाँड़ के आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है और आम जनता को जो आवागमन में परेशानी हो रहा है उसे कोई अधिकारी कर्मचारी ध्यान नही देते हैं इस विषय में नगर पंचायत प्रेमनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के संबंध में पूर्व में ही जानकारी लेकर समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था उन्होंने बोला था कि तत्काल ही उस पुलिया को सुधार करवा दिया जाएगा लेकिन आज तक कोई सुधार नही किया गया और आज आम जनता को कितना परेशानी हो रहा है नगर पंचायत प्रेमनगर की इस रवैया से आम जनता परेशान है।

Categorized in: