बिलासपुर/ 27 सितंबर 2020 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं मरवाही विधान सभा चुनाव के प्रभारी अमर अग्रवाल आज दिनांक 28 सितम्बर 2020 सोमवार को गौरला पेंड्रा मरवाही जिले की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे श्री अग्रवाल प्रातः 9:00 बिलासपुर से मरवाही के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे तत्पश्चात 11:30 बजे मरवाही विधान सभा क्षेत्र के धनपुर में उतर तथा दक्षिण मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे दोपहर 2-30 बजे पेंड्रा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे सायं 5:00 बजे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक गौरेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शामिल होकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे श्री अग्रवाल इस महत्वपूर्ण दौरे में मरवाही विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपेंगे श्री अग्रवाल लगातार मरवाही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में महत्वपूर्ण टिप्स सुझाव भी दे चुके हैं कार्यकर्ताओं में इस उपचुनाव को लेकर बहुत जोश है यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Categorized in: