प्रेमनगर (पप्पू यादव)- जिला सूरजपुर के तहसील प्रेमनगर के सभी हल्कों के पटवारियों ने गांव गांव जाकर किसानों के फसलों का अवलोकन कर गिरदावरी का कार्य पूर्ण किया अब पूरे प्रेमनगर के सभी हल्कों के पटवारियों ने अपने अपने हल्कों के सभी गांवों में जाकर गिरदावरी की अंतिम सूची का प्रकाशन कर रहे हैं और गांव के सरपंच पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सूचित कर रहे हैं कि सभी किसानों को इस सूची को दिखाएं कही किसी प्रकार से गिरदावरी में कोई गड़बड़ी होगी तो दो दिवस के अंदर संबंधित पटवारी को सूचित करने पर उसे सुधारा जा सकता है बाद में सुधार की कोई प्रक्रिया नही होगी प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी किसानों की धान खरीदी सरकार इसी गिरदावरी के माध्यम से खरीदी करेगी सहकारी समितियों में पंजीयन करना शुरू हो चुका है पटवारी इसी सूची के माध्यम से पंजीयन के लिए सत्यापित करेंगे और इसी सूची के हिंसाब से किसान अपनी धान सरकार को बेंच सकेंगे।

ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा बहुत ही ध्यान पूर्वक गिरदावरी करने के लिए सभी पटवारियों को निर्देशित किया गया है जिससे किसानों के धान खरीदी के समय किसी भी प्रकार से कोई समस्या किसानों को न हो और सरकार के आदेश को सभी हल्कों के पटवारीयों ने बहुत ही अच्छे से पालन करते हुवे सभी किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी किया और अपनी सूची में शामिल किया अंतिम प्रकाशन करने के पश्चात किसानों को सूची अवलोकन करने की अपील किया गया है किसी प्रकार गिरदावरी में कोई त्रुटि हो तो उसे संबंधित हल्के के पटवारियों से दावपत्ति कर सुधरवाया जा सकता है।

Categorized in: