विवेक पांडेय ,बलंगी। बलरामपुर जिले के बलंगी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को स्वास्थ सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पिछले 2 दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए हिंदी दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन 22 सितंबर को किया था। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अनिल पांडेय को स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई।

गौरतलब है कि शनिवार से जिले का समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित कारण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में लगभग 500 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इनमें डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा कर्मचारी ज्यादा है। इन कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से रेगुलर कर्मचारियों पर काम का दबाव ज्यादा हो चुका है। कोरोना की इस घड़ी में स्वास्थ्य अमला पर काम के प्रति ज्यादा दबाव है। संविदा कर्मचारी कोरोना का सैंपल, रेस्क्यू, डाटा एकत्रित करना सहित अनेक काम में लगे हुए थे। इस काम का दबाव अब रेगुलर कर्मचारी के ही भरोसे चल रहा है। ऐसी स्थिति में जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ताला लग चुका है। बलंगी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 2 दिनों से बंद है। बंद रहने से क्षेत्र के मरीजों को ज्यादा प्रभाव हुआ है। इन मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए हिंदी दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने 22 सितंबर के अंक में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी डॉक्टर अनिल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद से स्वास्थ्य केंद्र का ताला मरीजों के लिए खुल गया।

मरीजों का सेवा करना मेरा धर्म
डॉक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब स्वास्थ्य केंद्र खुल चुका है अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हर छोटी बड़ी बीमारी का इजाज संभव है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा करना मेरा धर्म है।

डाले पूर्व में प्रकाशित खबर पर नजर ..

https://cgfrontline.com/2020/09/21/12314/

Categorized in: