बलरामपुर- जिला मुख्यालय स्थित समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान के खुलने समय में हुआ संशोधन। बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लाकड़ा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पूर्व में बलरामपुर जिला मुख्यालय में व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलने का समय प्रातः 8 बजे से शाम 7 बजे तक था। लेकिन लगातार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसके मद्देनजर जिले के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खुलने के समय में आंशिक संशोधन करते हुए प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक समय का निर्धारण किया गया है। इस दौरान समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान लॉकडाउन के नियम का पालन करते हुए मास्क पहनना सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Categorized in: