विवेक पांडेय, बलंगी- कोरोना संक्रमण काल के इस संकट कि घड़ी में प्रदेश का संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर बलरामपुर जिले में दिखना शुरू हो गया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बलरामपुर जिले के बलंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिनो से ताला लगा हुआ है। कोरोना संकट की घड़ी में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 2 दिनों से बंद रहने से क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार न मिलने के कारण पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निजी अस्पतालो का सहारा लेना पड़ रहा है। जिलाधिकारी के अल्टीमेटम के बावजूद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कामों पर नहीं लौटते हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था और चरमराता दिख रहा है।

गौरतलब है कि शनिवार से जिले का समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में लगभग 500 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इनमें डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा कर्मचारी ज्यादा है। इन कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से रेगुलर कर्मचारियों पर काम का दबाव ज्यादा हो चुका है। कोरोना की इस घड़ी में स्वास्थ्य अमला पर काम के प्रति ज्यादा दबाव है। संविदा कर्मचारी कोरोना का सैंपल, रेस्क्यू, डाटा एकत्रित करना सहित अनेक काम में लगे हुए थे। इस काम का दबाव अब रेगुलर कर्मचारी के ही भरोसे चल रहा है। ऐसी स्थिति में जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ताला लग चुका है। बलंगी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 2 दिनों से बंद है। बंद रहने से क्षेत्र के मरीजों को ज्यादा प्रभाव हुआ है। इन मरीजों को उपचार के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर इस तरह स्थिति निर्मित रहा तो कई लोग बिना उपचार के ही दम तोड़ देंगे।

24 घंटे का अल्टीमेटम- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा आना शुरू हो गया है। व्यवस्था और ना बिगड़े इसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर काम पर वापस होने के निर्देश दिए गए हैं नहीं होने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Categorized in: