रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज लगातार पांचवे दिन काढा वितरण के साथ कोरोना पॉजिटिव प्रभावित घरों और आसपास क्षेत्र का सैनिटाइजेशन जारी रहा । काढ़ा वितरण केंद्र में आज संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने पधार कर काढा ग्रहण किया ।
कन्हैया फैंस क्लब के राजू नायक ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ेश्वर मंदिर पुरानी बस्ती क्षेत्र में अनवरत जारी काढा वितरण आज संसदीय सचिव श्री विकाश उपाध्याय पहुंचे उन्होंने काढा ग्रहण किया और कोरोना से बचाव के लिए फैंस क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की । कर्मचारी नेता विजय झा जोन कमिश्नर विनोद पांडेय प्रधान सहित विभिन्न सामाजिक राजनीतिक दलों के प्रबुद्धजन भी काढा वितरण केंद्र पहुंचे ।
आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों में सैनिटाइजेशन का कार्य जारी रहा जिसके अंतर्गत भैरव नगर लक्ष्मी नगर महामाया पारा और बैरन बाजार फवारा चौक में सैनिटाइज किया गया ।आशा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा टिकरापारा में काढा वितरण किया गया । सेवा कार्य में प्रमुख रूप से सुरेश बाफना पुरुषोत्तम शर्मा नागेंद्र वोरा शिव भोयर राजा भट्टर महेश सोनी गुड्डू साहू मनोज पाल राजेश त्रिवेदी संदीप तिवारी शामिल थे ।

Categorized in: