बचपन प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । नगर के बचपन प्ले स्कूल में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों एवं देशभक्ति से जुड़े आकर्षक सजावटी सामानों से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर्स संजीव ताम्रकार, ज्योति ताम्रकार, आशीष कक्कड़, आशी कक्कड़, डॉ एस के सिन्हा , मीनू सिन्हा, प्रशांत अग्रवाल एवं तोषी अग्रवाल शामिल हुए । संस्था की काउंसलर सोनाली दास, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। विद्यालय परिवार द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों से सजें, देशभक्ति के रंग में रंगकर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए हमें अपने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।
विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का भविष्य आज के नन्हे बच्चों के हाथों में है। उनमें देशप्रेम, अनुशासन, सद्भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता, एकता एवं सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया और यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे,प्रियंका सिंह,शिल्पी सिन्हा,वैष्णवी जायसवाल, नंदनी साहू, आरिका ख़ान, रश्मि प्रसाद, बी साईं प्रीति, रुचि सेन ,सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन एवं राकेश पटवा सहित का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: