रोमी – अम्बिकापुर = सत्ता आने के बाद से चली आ रही कांग्रेसियों के बीच खींचातानी अब पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेका मैनेज को लेकर खुलकर सामने आ गयी है मामला इतना बढ़ गया है कि एक पूर्व कांग्रेसी ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट डाल दिया है जिसके बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं तो भाजपा इसे कांग्रेस की प्रवृत्ति बता रही है।

दरअसल बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर मैं 72 कार्यों के लिए निविदा जारी हुई थी इसे पाने के लिए कांग्रेसी ठेकेदार आपस में ही मैनेज में लगे हुए थे इसके लिए ठेकेदार संघ के जिला अध्यक्ष व कांग्रेसी पार्षद जो कि सूबे के खाद्य आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री के काफी करीबी माने जाने वाले दीपक मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता जो कि सरगुजा महाराज व सूबे के स्वास्थ मंत्री टी. एस. सिंह सिंह देव के काफी करीबी हैं के निवास में एक बैठक हुई बैठक में कुछ बातों के लिए सहमति नहीं बन पाई जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि रात में ही एक ठेकेदार मोंटू सिंह के द्वारा सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता पर दबाव बनाने के साथ गुंडागर्दी करने का भी आरोप लगाया फिर क्या था मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है आपको बताते हैं कि यह वही मोन्टू सिंह है जो जो कि कभी कट्टर कांग्रेसी थे जो कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहते हैं कि ठेकेदार संघ के के द्वारा ठेका के संबंध में एक बैठक किया गया था बैठक में उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही लेकिन वह कुछ बातों से सहमती नहीं बनी उन्होंने कहा कि वह आज तक अपने जीवन काल में कोई भी ठेका का कार्य नहीं की है ऐसे में उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूर्णता गलत है।


बरहाल ठेकेदार व कांग्रेसियों के बीच खींचातानी मैं भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह का कहना है कि यह कांग्रेसियों की प्रवृत्ति है उसका वह खंडन करते हैं ठेका पूर्णता पारदर्शी होना चाहिए..।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले भी लोक निर्माण विभाग में ठेका को लेकर ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई थी लेकिन किसी तरह वरिष्ठ कांग्रेसियों के द्वारा मामला शांत करा दिया गया था कोई कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों का दबे जुबां यह भी कहना है कि जिले में कुछ ही कांग्रेसियों से जुड़े लोग काम कर रहे हैं जिस के कारण कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं में दिन-ब-दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है ऐसे में आने वाले दिनों में यह कांग्रेस के लिए काफी घातक साबित हो भी सकता है..।

Categorized in: