राजेंद्र ठाकुर (राजू)ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर 
बलरामपुर ब्लॉक
कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को जिला ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद एवं छत्तीसगढ़ की महान समाज सुधारक मां मिनी माता जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने कहा कि मिनी माता ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता तथा महिला उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला सचिव बुद्धदेव पोया, राजा चौबे, कृपा शंकर, विनोद मेहता, कर्मदयाल रक्सेल, जय राम सिंह, राजेश गुप्ता, उमा गुप्ता, बाशदेव, अर्जुन सोनवानी, बिछान राम, इफराज अली, विनोद मिंज, वाशिम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: