रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल के मार्गदर्शन में दक्षिण विधानसभा में काढ़ा वितरण एवं कोविड पाॅजेटिव मरीजों के घरों को सेनेटाईज करने का कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा  । आज वरिष्ठ इंकां नेता श्रीमती ममता राय के नेतृत्व में कालीबाड़ी में काढ़ा वितरण किया गया ।
कन्हैया फैन्स क्लब के राजेश त्रिवेदी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार तीसरे दिन प्रातः 11 बजे से बुढ़ेश्वर मंदिर चैक में काढ़ा वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ । चंगोराभठा में सुनील ध्रुव और कालीबाड़ी में ममता राय के नेतृत्व में काढ़ा वितरण किया गया । चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, अमरपुरी में आज कोविड पाॅजेटिव मरीजों के घर के साथ आसपास के क्षेत्र को सेनेटाईज किया गया ।
सेवकार्य में प्रमुख रूप से अतुल रघुवंशी, सुरेश बाफना, मनोज पाल, नागेन्द्र वोरा, राजू नायक, श्रीमती गंगा यादव, श्री मुकादम जी, राजा भट्टर, मुकुंद पांचाल, तापस राय शामिल रहे ।

Categorized in: