बलरामपुर जिले के सामरी क्षेत्र के डुमरखोली ग्राम में बिती रात लगभग 11 बजे एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी मनीषा ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।
ईएमटी और एम्बुलेंस चालक के समन्वित प्रयास से महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की प्राथमिक देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।

Categorized in: