मनेंद्रगढ़ के लिए गौरव का क्षण-

नीट परीक्षा में आदित्य अग्रवाल, निपुन जैन एवं मोहम्मद एयाज ने सफलता अर्जित कर बढ़ाया शहर का मा

होनहार तीनों विद्यार्थियों का उनके घर पहुंचकर किया गया सम्मान

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । मनेंद्रगढ़ शहर के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि नीट परीक्षा के घोषित परिणाम में शहर के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर शहर व जिला सहित अपने माता-पिता घर परिवार का मान बढ़ाया है। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अतुल अग्रवाल के सुपुत्र आदित्य अग्रवाल, प्रवीण जैन के सुपुत्र निपुन जैन तथा अब्दुल अज़ीज़ के सुपुत्र मोहम्मद एयाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे मनेंद्रगढ़ शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके निवास पहुंचकर सफल विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, पार्षद अजय जायसवाल, पार्षद गिरधर जायसवाल, पार्षद स्वपनिल सिन्हा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन तथा पूर्व पार्षद गुलाम हैदर ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि इन होनहार युवाओं की सफलता पूरे मनेंद्रगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

सभी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर अपने नगर, प्रदेश और देश का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

Categorized in: